पराग्वे जेल दंगों में 10 कैदियों की मौत, कई घायल

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2019 - 10:11 AM (IST)

एसनसियोनः पराग्वे की एक जेल में हुए दंगे में 10 कैदियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।  गृह मंत्री जुआन विलामेयर ने रविवार को बताया कि राजधानी से करीब 400 किलोमीटर उत्तरपूर्व में सान पेड्रो दे यकुआमांडियू की जेल में ‘‘दो आपराधिक संगठनों'' के बीच झड़प हो गई।

विलामेयर में कहा, ‘‘सभी मृतक नार्को समूह के हैं।'' दंगे में शामिल एक संगठन मूल रूप से ब्राजील के साओ पाउलो का है जबकि दूसरा दोनों देशों के मादक पदार्थ के तस्करों से बना है। उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों में से पांच के सिर धड़ से अलग कर दिए और तीन को जला दिया गया। लातिन अमेरिकी देशों में जेल में खतरनाक दंगों की कड़ी में यह ताजा हमला है। ब्राजील में पिछले महीने दंगे में 40 लोग मारे गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News