फ्रांस में कोरोना की तीसरी लहर-पेरिस में 1 महीने का लॉकडाउन, स्कूल और जरूरी चीजों की दुकानें खुलेंगी

Friday, Mar 19, 2021 - 10:19 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस एक बार फिर से तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई देशों ने अपने यहां कोरोना पाबंदियां सख्त कर दी हैं। वहीं फ्रांस ने राजधानी पेरिस और अन्य क्षेत्रों में एक महीने के लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान स्कूल और जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी। यह जानकारी फ्रांसीसी मीडिया के हवाले से दी गई है। खबर के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान लोग एक जगह से दूसरी जगह नहीं जा पाएंगे।

बता दें कि इससे पहले फरवरी में भी फ्रांस के उत्तरी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर आंशिक लॉकडाउन लगाया गया था। फ्रांस में नवंबर 2020 के बाद फिर कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी आने लगी थी। ब्राजील, अमेरिका और फ्रांस में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

फ्रांस कोरोना प्रभावित देशों की सूची में छठे स्थान पर है। जबकि भारत तीसरे नंबर पर है। वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक फ्रांस में बुधवार को 38 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 241 लोगों की मौत हुई।

Seema Sharma

Advertising