अमेरिका में हुई गोलीबारी में 1 की मौत, 5 घायल

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2019 - 09:29 PM (IST)

फिलाडेल्फियाः फिलाडेल्फिया में ग्रेजुएशन पार्टी में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह अब तक नहीं पता चल पाया है कि रविवार रात दस बजे हुई इस गोलीबारी के पीछे क्या वजह थी।

पुलिस ने बताया कि यह पार्टी एक सुनसान इलाके में हो रही थी जिसमें करीब 60 लोग मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि 24 वर्षीय इसियाका मेइते की पीठ में गोली लगी थी और उसकी अस्पताल में मौत हो हई।

अधिकारियों के अनुसार इस घटना में 15 से 17 साल के तीन लड़कों और 16 वर्षीय एक लड़की के पैर या टखनों में गोली मारी गई। उन सबकी स्थिति स्थिर है। इसके अलावा 21 साल के एक युवक की कोहनी में गोली लगी और उसकी स्थिति भी स्थिर है। गोली चलाने वाला व्यक्ति सोमवार को भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा। अधिकारियों ने पहले बताया था कि हमले में सात लोग घायल हुए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News