Russia-Ukraine युद्ध हुआ घातकः यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला, महिला की मौत व कई इमारतें नष्ट , बंद करने पड़े 3 एयरपोर्ट

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2024 - 12:32 PM (IST)

International Desk: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार तीव्र होता जा रहा है।रूस और यूक्रेन दोनों ही अब युद्ध में ड्रोन को प्रमुख हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। युद्ध में तोपखाने और मिसाइलों के अलावा ड्रोन हमले मुख्य रणनीति का हिस्सा बन चुके हैं। दोनों देशों ने नए ड्रोन खरीदे हैं और अपने पुराने ड्रोन सिस्टम को और उन्नत करने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा, ड्रोन हमलों से बचने और उन्हें नष्ट करने के लिए नई तकनीक भी विकसित की जा रही है।मंगलवार को यूक्रेन ने रूसी राजधानी मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। इस हमले में एक महिला की जान चली गई और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। हमले के कारण मॉस्को के आसपास के हवाई अड्डों से लगभग 50 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। रूस, जो दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति है, ने दावा किया कि उसने मॉस्को में कम से कम 144 ड्रोन को नष्ट किया गया। मॉस्को की कुल आबादी 2.1 करोड़ है, और रूसी अधिकारियों ने बताया कि हमले के दौरान राजधानी के पास एक व्यक्ति की मौत हुई।

 

 
मॉस्को पर किए गए इस हमले में एक महिला की मौत हो गई और । रूस की राजधानी के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई, खासकर रामेंस्कॉय जिले में, जहां एक अपार्टमेंट बिल्डिंग को सीधा निशाना बनाया गया। धमाकों की वजह से लोगों की नींद खुल गई, और एक निवासी ने बताया कि उसने अपनी खिड़की से एक आग का गोला देखा, जो विस्फोट के कारण उसकी खिड़की को भी नुकसान पहुंचा। हमलों की वजह से मॉस्को के प्रमुख हवाई अड्डों में से तीन को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। लगभग 50 उड़ानों को या तो डायवर्ट किया गया या उनकी उड़ानें रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डों की बंदी छह घंटे से अधिक समय तक चली, जिससे रूस के हवाई यातायात पर भी बड़ा असर पड़ा। ब्रांस्क क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए गए, जहां रूस ने 70 से अधिक ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। यह हमले यूक्रेन की ओर से ब्रांस्क के अलावा रूस के कुर्स्क क्षेत्र में भी किए गए थे। 6 अगस्त को शुरू किए गए ड्रोन हमलों के बाद से यूक्रेन ने अपनी रणनीति में और भी अधिक आक्रामकता दिखाई है।

 

यूक्रेन के ड्रोन हमले रूसी ऊर्जा बुनियादी ढांचे, तेल रिफाइनरियों, और हवाई क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं। दूसरी तरफ, रूस भी यूक्रेन पर हजारों मिसाइल और ड्रोन हमले कर चुका है, जिसमें नागरिक क्षेत्रों को काफी नुकसान हुआ है। ड्रोन हमले युद्ध की दिशा को बदलने वाले साबित हो रहे हैं क्योंकि ये सटीक और दूर से नियंत्रित किए जा सकते हैं, जिससे शत्रु के रक्षा तंत्र को भेदना आसान होता है। रूस की राजधानी मॉस्को में किए गए इस हमले से लोगों में काफी भय का माहौल है। मॉस्को की आबादी लगभग 2.1 करोड़ है, और इस हमले ने दर्शा दिया है कि यूक्रेन अब रूस के प्रमुख शहरों को भी निशाना बनाने में सक्षम हो चुका है। इससे पहले यूक्रेन ने रूस के पश्चिमी क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया था, लेकिन अब वह मॉस्को जैसे बड़े शहरों पर भी हमले कर रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News