विमान हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, मलबे से सुनीं यात्रियों की चीखें

Sunday, Nov 01, 2015 - 10:58 AM (IST)

काहिरा: एक रूसी असैन विमान आज मिस्र के सिनाई प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस पर सवार सभी 224 यात्रियों के हादसे में मारे जाने की आशंका है। विमान का मलबा पर्वतीय क्षेत्र में मिला है। विमान में सवार 224 लोगों में से ज्यादातर पर्यटक थे जिनमें 17 बच्चे थे। मौके पर पहुंचे रैसक्यू टीम को अब तक मलबे से 100 लाशें बरामद हो चुकी हैं लेकिन रैसक्यू टीम को मलबे में से कुछ यात्रियों की चीखें भी सुनाई दीं हैं, जिसके बाद इस भयानक हादसे में कुछ लोगों के बचने की उम्मीद जाग गई है। रैसक्यू टीम ने मलबे से अब तक 4 लोगों को जिंदा बचाया है और शायद कुछ और लोगों के जिंदा मलबे में होने की आंशका है। 

224 लोगों को ले कर जा रहा रूसी यात्री विमान मिस्र में दुर्घटनाग्रस्त

हादसा इतना भयानक था कि जहाज 2 हिस्सों में टूट कर गिरा गया। जहाज के एक हिस्से में रैसक्यू टीम पहुंच चुकी है, जिसमें से 5 बच्चों की लाशें भी मिलीं हैं। सीटों के साथ बंधी हुई लाशें दिल को छलनी कर रही हैं। जहाज सवार लोगों का इंतज़ार कर रहे परिजनों रो-रो कर बुरा हाल है।  इस बीच मास्को से मिली खबर के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विमान दुर्घटना पर गहरी दु:ख प्रकट किया है और इसमें मृत लोगों के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। 

Advertising