33 सालों में 300 मरीजों से किया SE'X, वजह जान उड़ जाएंगे होश
punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 06:27 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: फ्रांस से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। एक डॉक्टर जो अपने पेशे से लोगों का इलाज करने के लिए जाना जाता है, उसने 33 सालों तक अपने मरीजों के साथ घिनौना काम किया। 74 वर्षीय जोएल ले स्कॉरनेक नाम के इस डॉक्टर ने अपने करियर में 300 से अधिक मरीजों का यौन उत्पीड़न किया, जिनमें से 256 बच्चे थे। आरोपी डॉक्टर मरीजों को टेस्ट के बहाने बेहोश करता था और फिर उनके साथ सेक्स करता था। वह इस घिनौने काम का वीडियो भी बनाता था। आरोपी ने कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह उसका शौक था और उसने 1 साल के बच्चे से लेकर 70 साल तक के मरीजों को अपना शिकार बनाया।
अपनी पोती को भी बनाया शिकार
आरोपी ने अपनी पोती को भी नहीं बख्शा। उसने अपनी 12 साल की पोती के साथ भी दुष्कर्म किया। आरोपी ने कोर्ट में बताया कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस ने आरोपी के घर से 3 लाख से अधिक आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बरामद किए हैं। आरोपी पर जानवरों के साथ क्रूरता करने का भी आरोप है।
पहले भी हो चुकी है सजा
आरोपी को 2005 में बच्चों की आपत्तिजनक तस्वीरें खींचने के मामले में सजा हो चुकी है। उस समय कुछ सहयोगियों ने उसके व्यवहार पर चिंता जताई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 2017 में एक 6 साल के बच्चे ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उसके कंप्यूटर से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी।
आरोपी को हुई जेल
आरोपी को फिलहाल जेल भेज दिया गया है। उस पर 299 मरीजों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी 2017 में रिटायर हो चुका है।