दिल्ली ने केरल को 6-0 से धोया

punjabkesari.in Friday, May 06, 2016 - 12:21 PM (IST)

रायपुर: रिजवान खान की हैट्रिक के दम पर दिल्ली ने छठें जूनियर पुरुष राष्ट्रीय बी डिवीजन हॉकी मुकाबले में केरल को गुरुवार को 6-0 से धो दिया। रायपुर में खेले गए पूल-एफ मुकाबले में रिजवान ने 56वें, 57वें और 62वें मिनट में गोल कर दिल्ली को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।   

 
 
पूल-ए में महाराष्ट्र ने गोवा हॉकी को 12-0 से शिकस्त दी। मुंबई ने पूल-बी में गुजरात को 9-0 के अंतर से हराया जबकि बिहार ने जम्मू कश्मीर को पूल-एच में 9-3 से मात दी। हॉकी पटियाला ने पूल-जी में आंध्र प्रदेश को 5-4 से शिकस्त दी। पूल-सी में असम को पुड्डुचेरी के हाथों 2-7 से हार का सामना करना पड़ा। रांची में जूनियर महिला राष्ट्रीय ए-डिवीजन मुकाबले में पंजाब ने छत्तीसगढ़ को पूल-सी में 12-0 के अंतर से शिकस्त दी। रितु और अमरिंदर कौर ने 2-2 गोल किए। पूल-सी के एक अन्य मुकाबले में भोपाल ने मुंबई को 3-0 से हराया।  
 
 
 
सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पूल-ए मुकाबले में मुंबई हॉकी संघ ने उत्तराखंड के साथ 2-2 का ड्रा खेला। पूल-बी में विदर्भ हॉकी संघ ने गुजरात को रोमांचक अंदाज में 6-4 से हराया जबकि भोपाल ने बंगाल हॉकी को 3-2 से शिकस्त दी। पूल-बी के अन्य मुकाबले में मध्य भारत ने हॉकी एमपी के खिलाफ तथा पूल-ए में गोवा ने केरल के खिलाफ अपने अपने मुकाबले छोड़ दिए। पूल-ई में दादर एंड नगर हवेली ने विदर्भ को पूल-ई में 11-0 से हरा दिया। अनुज सिंह ने शानदार हैट्रिक लगाई। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News