साली को प्रेमी संग देख जीजा ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2015 - 04:07 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक जीजा ने अपनी साली को प्रेमी संग देख कर खौफनाक उठा लिया।
 
जानकारी के अनुसार बद्दी के बिलांवाली गांव में देर रात 11 बजे एक व्यक्ति ने दो लोगों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की एक युवती देर रात अपने प्रेमी अजय को मिलने उसके घर पहुंच गई। इस बात की भनक जब युवती के जीजा अविनाश प्रधान को लगी तो वह अपने तीन साथी हीरा लाल, आनंद शर्मा व विशाल अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंच गया।
 
वहां पर वह अपनी साली को घर जाने के लिए दबाव बनाने लगे, लेकिन युवती ने जाने से मना कर दिया। इसके बावजूद उसका जीजा उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। इसी दौरान युवती का प्रेमी उसके बचाव में आगे आया तो अविनाश व उसके साथियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। शोर सुनकर अजय के दोस्त राज कुमार, एंजिल व जॉन मुंडा भी मौके पर पहुंच गए। जब अजय का दोस्त राज कुमार उसे छुड़ाने लगा तो अविनाश ने उसके पेट में चाकू से हमला कर दिया।
 
उसके बाद उसने जॉन मुंडा पर वार किया। वारदात के बाद अविनाश वहां से भाग गया। घायलों को बद्दी स्थित सीएचसी पहुंचाया गया जहां से राजकुमार को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अविनाश प्रधान, हीरा लाल, आनंद शर्मा, विशाल, कुमारी सनती व पूजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 324 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News