इस बार ऐसे करें होली पर Swine flu का सफाया

Wednesday, Mar 04, 2015 - 02:48 PM (IST)

शिमला: दुनियाभर से स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने की खबरें आ रही है। इस बीमारी के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए हिमाचल प्रदेश के लोगों ने इसे होली पर दहन करने की योजना बनाई है।

जानकारी के अनुसार इस होलिका दहन के मौके पर लोगों ने कपूर, इलायची और लांग जलाने की तैयारी की है। बताया जा रहा है कि कपूर, इलायची और लांग को जगह-जगह साथ मिलकर जलाने से जहां वातावरण शुद्ध होगा, वहीं रोगों के साथ-साथ इस बीमारी का भी नाश होगा। वहीं इस होलिका दहन पर किए जाने वाले अनूठे प्रयास को लेकर इन दिनों व्हाट्सप्प ग्रुप और फेसबुक पर जमकर प्रचार किया जा रहा है।

वेदों में भी है इसका उल्लेख

सभी वेदों में इस बात का जिक्र है कि कपूर, इलायची आदि हवन सामग्री से वातावरण शुद्ध होता है। वहीं कपूर से देवताओं की आरती भी की जाती है। लोग कपूर को सबसे पवित्र माना जाता है। लोगों से हर मोहल्ले में होलिका दहन नए तरीके से करने की अपील की जा रही है। लोगों का मानना है कि पूरे शहर में एक साथ होलिका दहन होगा तो स्वाइन फ्लू का सफाया हो जाएगा।

 

Advertising