देखें तस्वीरें, खाई में गिरी स्कूल बस, सदमे में 34 मासूम

Wednesday, Mar 04, 2015 - 01:38 PM (IST)

नाहन: हिमाचल प्रदेश के नाहन जिले में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शिजरा पब्लिक हाई स्कूल बनेठी की स्कूल बस नंबर एचपी-71-4833 हर रोज की तरह आसपास के बच्चों को छुट्टी के बाद घर छोड़ने जा रही थी। अचानक स्कूल से महज 300 मीटर आगे नाहन-कुमारहट्टी हाइवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

बताया जा रहा है कि ये बस करीब 150 फुट नीचे गहरी खाई गिरी है। हादसा के समय बस में 34 छात्र सवार थे। जिनमें से 1 बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 32 छात्रों को नाहन अस्पताल में भर्ती करवाया है। सूत्रों के अनुसार जब आसपास के लोगों ने बच्चों की चीख पुकार सुनी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इतना ही नहीं वह खुद भी बच्चों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे। मासूमों की चीखों से हर किसी की आंख नम हो गई।

नाहन अस्पताल में परिजनों और शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ गई। नाहन पुलिस ने बताया कि बस को नियमित चालक नहीं चला रहा था बल्कि स्कूल का प्रिंसिपल एवं मालिक राजेंद्र सिंह खुद ड्राइव कर रहा था। हादसे में कुल 34 छात्र जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Advertising