Watch Video: हिमाचल में फिर बरसेगी आसमान से आफत!

Monday, Mar 02, 2015 - 10:25 AM (IST)

शिमला (विकास शर्मा): हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदलता जा रहा है। कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है।

उधर शिमला समेत कई जगहों पर बारिश होती रही। जिससे तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। स्थानीय लोगों के लिए बारिश और बर्फबारी एक बार फिर परेशानियों का सबस बन रही है। वहीं राज्य के मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी सूबे में तापमान के और ज्यादा कम होने की सम्भावना जताई तो वहीं विभाग ने 2 और 3 मार्च के लिए सूबे के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

मैदानी इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है। विभाग ने अपनी ओर से लोगों को सावधानी बरतने को भी कहा है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि मार्च महीने में भी राज्य भर में ठंड यूं ही लोगों को सताती रहेगी। हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक प्रदेश के चम्बा, कुल्लू, शिमला और लाहौल स्पीती के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी यहां के लोगों के लिए किसी बड़ी आफत से कम नहीं है।


 

Advertising