PICS: अनूठी परंपरा! यहां देवता पर बरसाते है लोग बर्फ के गोले

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2015 - 01:20 PM (IST)

शिमला: फाग मेले की अनूठी रस्म के तहत यहां लोग तलवारों के साथ पारंपरिक नृत्य करते हुए इस मौके पर देवता को अभिनंदन करते हुए मंदिर पर बर्फ के गोले बरसाते हैं।

जानकारी के अनुसार यह अनूठी परंपरा हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला रोहड़ू छौहारा विकास खंड के दुर्गम गांव जांगलिख में शनिवार को फाग मेले पर पूरी की गई। बताया जा रहा है कि फाग उत्सव को लेकर लोगों काफी उत्तेजित होते हैं। यहां फाग उत्सव बसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाता है।

लोग बर्फ इकट्ठा कर देवता पर बर्फ के गोले बरसाते है। साथ ही मेले के दूसरे दिन जमकर नृत्य होता है। बेतियाणी गांव के चुनिंदा लोगों ने विशेष रुप से पारंपरिक वेशभूषा में जांगलखि गांव पहुंचकर देवता साहिब जाख के मंदिर पर बर्फ के गोले बरसाए। इस मौके पर मेहमानों की खातिरदारी पारंपरिक एवं अनूठे व्यंजनों से होती है। देवता साहिब जाख जागंलखि के पुजारी विशंबर सिंह ने बताया कि फाग मेला कई सदियों से उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ये मेला तीन दिनों तक चलता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News