Watch Video: शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी!

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2015 - 05:35 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी कमी दर्ज की जा रही है। जिसे देखते हुए हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के होटलों समेट निजी होटलों ने भी पर्यटकों को लुभाने के लिए 30 से 40 फीसदी की विशेष छूट देनी शुरू कर दी है।

शिमला घूमने आए सैलानियों ने कहा कि उन्हें इस छूट का लाभ मिल रहा है जिससे वे काफी खुश हैं। एच.पी.टी.डी.सी. के डी.जी.एम. विजय शर्मा ने बताया कि हिमाचल में इस बार अच्छा पर्यटक आया है लेकिन ऑफ सीजन के चलते पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ये छूट दी जा रही है।

दरअसल हिमाचल प्रदेश में दिसम्बर माह खत्म होते-होते यहां आने वाले सैलानियों की तादात में भारी गिरावट होना शुरू हो जाता है। ऐसे में सैलानियों पर निर्भर पर्यटन व्यवसाय में भी कमी होना लाजमी है। जिसके चलते सैलानियों को आकर्षित करने का ये सिलसिला ऑफ सीजन तक जारी रहता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News