शादी के दिन दूल्हे को खानी पड़ी जेल की हवा

punjabkesari.in Thursday, Jan 29, 2015 - 11:15 AM (IST)

ऊना: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली में एक दूल्हे के शादी के दिन हवालात में पहुंचने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लड़के के मां-बाप ने उसे अपने घर से निकाल दिया था। इसीलिए वह बड़े घर में शादी कर ऐशो आराम हासिल करना चाहता था। पिछले कुछ समय से वह हरोली के गांव में रह रहा था।

इसी दौरान उसकी एक लड़की से मुलाकात हुई। उस लड़के ने अपने आप को एक अमीर घर का लड़का बता कर लड़की के घरवालों को बहला-फुसलाकर शादी के लिए राजी कर लिया। लड़की को सपने दिखाए कि उसे वह अपने महल से घर में ले जाएगा। अच्छे परिवार से संबंध रखने वाली ये लड़की भी शादी के लिए राजी थी और शादी का कार्यक्रम भी तय हो गया था। तय तारीख के अनुसार बुधवार को शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दोनों परिवारों के लोग इस शादी को लेकर काफी उत्साहित थे।

बस मंडप पर शादी की रस्में शुरू होने ही वाली थी कि कुछ ऐसा हुआ कि लड़की वालों ने लड़के की साजिश जान ली और सबके सामने इसका पर्दाफाश कर दिया। युवक को दौलत की जगह बदनामी सहनी पड़ी। बाद में दूल्हे को सीधे हवालात जाना पड़ा। यहां लड़के ने कबूल किया कि वह धोखाधड़ी करने वाला था।

पुलिस इसे हवालात में डालने लगी पर इसके माफी मांगने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। मगर लड़के को बेईज्जती के साथ-साथ इस रिश्ते से भी हाथ धोना पड़ा। अब इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा है।











 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News