Watch Video: गहरी खाई में गिरी कार, 5 सैलानियों की मौत

Tuesday, Jan 27, 2015 - 05:16 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक कार के खाई में गिरने से पांच सैलानियों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ये हादसा उस समय हुआ जब ये लोग कार से शिमला जा रहे थे तभी रास्ते में कार एक हजार फुट गहरी खाई में गिर गई।
 
मृतकों की पहचान चंडीगढ़ निवासी संदीप सिंह उर्फ राजू, मुक्तसर साहिब निवासी नितेन कुमार और सोहेल जिंदल, गंगानगर निवासी प्रेम शरण तथा रांची निवासी मोहम्मद वसीम अकरम के रूप में की गई है। सभी की आयु 30 से 40 वर्ष तक की है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Advertising