पंजाब पुलिस के जवान ने महिला से किया रेप

Saturday, Jan 24, 2015 - 01:35 PM (IST)

रामशहर (सोलन): हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पंजाब पुलिस के जवान द्वारा महिला से रेप करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार पंजाब के पूर्व डीजपी केपीएस गिल की कोठी रामशहर में है। बताया जा रहा है कि 42 वर्षीय पंजाब पुलिस का जवान चंडीगढ़ में कार्यरत है। उसकी ड्यूटी सुरक्षा गार्द में लगी है।

वहीं पीड़ित महिला का कहना है कि वह स्कूल से छुट्टी करने के बाद जब घर वापस मटोली जा रही थी तो पंजाब के जवान ने अपनी गाड़ी में उसे लिफ्ट दी। वह उसके साथ गाड़ी में बैठ कर घर के लिए रवाना हुई लेकिन जवान ने मौका देख कर उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने पंजाब पुलिस के जवान के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर उसका मेडिकल कराने के बाद धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से भी जल्द ही पूछताछ की जाएगी।

Advertising