दर्दनाक हादसा: बोलेरो और कार में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत

Saturday, Jan 17, 2015 - 04:56 PM (IST)

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां बोलेरो और कार की जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बिलासपुर जिला की तहसील झंडूता के दसमेहड़ा निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे विजय कुमार अपनी बेटी दीया शर्मा एवं मुन्ना निवासी बड़सर कार में सवार होकर ऊना की ओर जा रहा थे। वहीं मनजीत सिंह निवासी फतेहगढ़, पंजाब अपनी बोलेरो में सवार होकर हमीरपुर की ओर जा रहा था। अचानक समूर कलां पहुंचने पर दोनों वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। नाजुक हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज शुरू कर दिया। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




 

Advertising