PICS: हिमाचल के इस गांव में कुछ भी छूने पर लगता है 1000 रुपए का जुर्माना

punjabkesari.in Saturday, Jan 17, 2015 - 04:57 PM (IST)

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश की सुंदर वादियां और बर्फबारी हमेशा से पर्यटकों को आनंदित करती है। इस प्रदेश में कई ऐसे स्थान हैं जिनके बारे में कम लोग ही जानते हैं, पर यह स्थान अपने आप में अद्भुत हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू का मलाणा गांव अपनी हर अनोखी परंपरा और विशेषता के कारण दुनियाभर में पहचान बना चुका है। दरअसल इस गांव में कुछ भी छूने पर 1000 रुपए का जुर्माना वसूला जाता है। 

सूत्रों के अनुसार कुल्लू जिले का मलाणा गांव वास्तव में दुनियां में अनोखा है। ये मलाणा गांव दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है। बताया जा रहा है कि करीब दो हजार साल पुरानी विश्व की पहली लोकतांत्रिक व्यवस्था यहां पर आज भी कायिम है। यहां के मूल निवासी अपने आपको सिकंदर की सेना का वंशज बताते हैं। यहां के जो लोग भाषा बोलते हैं उनमें कई शब्द ग्रीक के हैं। यही कारण हैं कि यहां के रीति-रिवाज बिल्कुल अलग तरह के हैं।
 
जहां बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो आपको हैरान करेगी। इस गांव में खास बात तो यह है कि जहां अपनी विचित्र परंपराओं लोकतांत्रिक व्यवस्था के कारण पहचाने जाने वाले इस गांव में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटक गांव के बाहर टेंट में रहते हैं। अगर इस गांव में किसी ने मकान-दुकान या यहां के किसी निवासी को छू (टच) लिया तो यहां के लोग उस व्यक्ति से एक हजार रुपए वसूलते हैं।
 
इस गांव के लोग यहां आने लोगों से जबरिया पैसे वसूली नहीं करते। मलाणा के लोगों ने यहां हर जगह नोटिस बोर्ड लगा रखे हैं। इन नोटिस बोर्ड पर साफ-साफ चेतावनी लिखी गई है। गांव के लोग बाहरी लोगों पर हर पल निगाह रखते हैं, जरा सी लापरवाही भी यहां आने वालों पर भारी पड़ जाती है। इस गांव में एक ओर खास बात है। इस गांव में अनेक दुकानें हैं लेकिन हर कोई दुकान के बाहर पैसे रख कर सामान लेते है। बाहरी लोग दुकान में न जा सकते हैं न दुकान छू सकते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News