देखें तस्वीरें, घर का ''चिराग'' बुझने से परिजनों पर टूटा दुखों का कहर

Saturday, Jan 17, 2015 - 04:56 PM (IST)

धर्मशाला: हिमाचल के धर्मशाला में एक परिवार के घर का चिराग बुझने से उनपर दुखों का कहर टूट पड़ा। इतना ही नहीं मृतक युवक के परिजनों ने खूब हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार सकोह गांव में सचिन आठ बजे घर से सामान लेने अपने दोस्त के साथ सकोह बाजार गया था। अचानक पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने सचिन को टक्कर मार दी। जिससे सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन पुलिस ने सचिन को साढ़े नौ बजे अस्पताल पहुंचाया। दूसरी तरफ पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने चक्का जाम कर दिया।

मृतक सचिन की माता संतोष देवी ने पुलिस को बयान दिया है कि उसका बेटा घर से अपने दोस्त के साथ गया था। कुछ देर बाद सूचना मिली थी कि उसके बेटा कार की चपेट में आने से घायल हो गया है। वह रिश्तेदारों के साथ टैपों में दुर्घटना स्थल पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि उसका बेटा पैदल जा रहा था। इतने में कार में टक्कर मार दी। दरअसल पता चला है कि टक्कर मारने वाली गाड़ी का रंग सफेद था। उसमें पांच लोग सवार थे, मगर तीन लोग वहां से भाग गए। ये सभी लोग पुलिस वर्दी में थे।

स्थानीय लोगों ने इन्हें देखा था। वहीं, युवक को टक्कर मारने के बाद गाड़ी भी सड़क पर लुढ़क गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। युवक की मौत मामले में दिन भर खूब हंगामा हुआ। हंगामा इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंचे डीएसपी को हाथ जोड़कर लोगों का गुस्सा शांत करना पड़ा।
 

Advertising