चार साल तक बेटी से की घिनौनी दरिंदगी और फिर...

punjabkesari.in Wednesday, Jan 14, 2015 - 10:59 AM (IST)

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने वाले कलयुगी पिता ने माघी त्यौहार के दिन आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार नारायण सिंह अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ पिछले चार वर्षों से यौन शोषण कर रहा था। इसका विरोध करने पर वह अपनी बेटी की पिटाई करता था। जिस उसकी बेटी की आंखों की रोशनी भी चली गई थी। जबकि उसकी पत्नी अपने पति के यही अत्याचारों के कारण घर छोड़ कर पहले ही चली गई थी।

नारायण सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। वह माघी त्यौहार के दिन घर आया और  कुछ समय बाद ही एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बिसरा रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News