चलती गाड़ी में महिला से की छेड़खानी, विरोध करने पर जड़े तमाचे

punjabkesari.in Sunday, Jan 11, 2015 - 05:25 PM (IST)

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक 22 वर्षीय विधवा से चलती गाड़ी में एक युवक द्वारा छेड़छाड़ की गई। इतना ही नहीं जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके तमाचे जड़ दिए। लेकिन गाड़ी में बैठे अन्य लोग मूक दर्शक बनकर चमाचा देखते रहे।

बताया जा रहा है कि महिला शनिवार की शाम अपने घर बघेईगढ़ से अपने मायके चांजू के किसी गांव में जाने के लिए निकली थी। इतने में वहां से गुजर रहे एक निजी वाहन ने उसे लिफ्ट दी। जिसमें पहले से चालक समेत आठ लोग सवार थे। वाहन में काफी भीड़ होने के चलते एक व्यक्ति ने महिला से छेड़खानी करनी शुरू कर दी। जिसका महिला ने विरोध किया तो व्यक्ति ने वाहन में महिला को तमाचे जड़ते हुए।




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News