पांच मिनट में पत्नी को लाओ नहीं तो खुद को गोली से उड़ा लूंगा

punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2015 - 03:18 PM (IST)

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन के बद्दी गांव में एक सैनिक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय सेवा सिंह पुत्र देव सिंह पहले अमृतसर में तैनात था। वह एक दिन की छुट्टी लेकर घर लौटा था। घटना से पहले सेवा सिंह की किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई थी जिसके बाद उसने पत्नी से मारपीट की। इस घटना को देखते हुए देव सिंह की माता राज कौर ने साथ लगते गांव रडियाली से ननद हरबंस कौर को फोन पर सूचित करके घर आने को कहा।

बताया जा रहा है कि जब वह घर पहुंची तो राज कौर रसोई में काम कर रही थी। उस समय सेवा राम अपने कमरे में था। जब वह कमरे में पहुंची तो उसने देखा कि सेवाराम ने अपनी कनपटी पर बंदूक लगा रखी है। जब उसकी बुआ ने उससे इस का कारण पूछा तो सेवा सिंह ने कहा कि उसके पास पांच मिनट का समय है। अगर इस समय में उसकी पत्नी घर वापिस आ जाती है तो ठीक नहीं तो वह खुद को गोली से उड़ा लूंगा। ऐसा सुनते ही उसकी बुआ उसकी पत्नी को ढूंढने के लिए चली गई।

इसी दौरान जब वह घर से निकली तो गोली की आवाज आई और इसे सुनकर वह कमरे की ओर भागे तो सेवा राम मृत पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की माता राज कौर ने बताया कि बेटे और बहू के बीच झगड़ा चल रहा था। पुलिस ने इस संदर्भ में मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News