महिला ने उप-प्रधान पर लगाया बलात्कार और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

Wednesday, Jan 07, 2015 - 12:45 PM (IST)

ऊना: हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला के बंगाणा की एक महिला के साथ बलात्कार और अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पंचायत के ही उपप्रधान पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला अपनी जमीन में से घास लेने गई थी।

तभी स्थानीय उपप्रधान उसका पीछा करते हुए पीछे चला गया और वहां उसने महिला को अकेला देखकर जबरदस्ती की और डरा-धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली।

पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी उपप्रधान ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दीं। इसके बाद परिजनों के साथ महिला ने आरोपी उपप्रधान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बंगाणा पुलिस प्रभारी बिन्नी मिन्हास ने बताया कि उपप्रधान के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertising