PICS: हुनर होने के बावजूद भी है ''लाचार''

Monday, Jan 05, 2015 - 04:40 PM (IST)

मंडी: हिमाचल के मंडी जिले में भी सरकार की मदद के बिना हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर पहुंच चुकी है। दरअसल यहां हथियार बनाने का हुनर काफी पुराना है। लेकिन अब इसमें आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल होता है।

जानकारी के अनुसार अब बंदूक बनाने वाले उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। वहीं इससे जुड़े कारीगर अपने हुनर के बावजूद भविष्य को लेकर चिंतित है और अगर ऐसा ही रहा तो यहां बरसों पुराने चल रहे काम को कारगीरों को छोड़कर जाना पड़ेगा। देखा जाए तो हिमाचल में बंदूक बनाने वाले उद्योग काफी पुराने हैं। लेकिन सरकार इनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

Advertising