PICS: खड्ड में गिरी बस, चीखती रही फंसी हुई सवारियां

punjabkesari.in Sunday, Jan 04, 2015 - 05:31 PM (IST)

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक निजी बस के खड्ड में गिरने से 15 यात्री घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार बस सुजानपुर से जयसिंहपुर जा रही थी। जैसे ही बस सुजानपुर से करीब 8 किलोमीटर दूर जिला कांगड़ा क्षेत्र में कंगैहण के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। जिससे बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ उस समय बस में फंसी हुई सवारियां चीख रही थी। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल सुजानपुर ले जाया गया। यहां से पांच गंभीर घायलों को टांडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। लेकिन हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रहे बस हादसों से इसमें सफर करने वाले लाखों लोग बुरी तरह से डरे हुए हैं। ज्यादातर मामलों में लापरवाही हादसे का सबसे बड़ा कारण मानी जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News