हिमाचल IAS काडर के अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने के खिलाफ हैं वीरभद्र

Sunday, Jan 04, 2015 - 05:31 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार राज्य काडर के किसी भी आईएएस अधिकारी को अधिकारियों की कमी के चलते केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की इजाजत नहीं देगी।  

सिंह ने कहा कि सरकार इसके साथ केंद्र को पत्र लिखेगी कि वह उन अधिकारियेां की प्रतिनियुक्ति की अवधि ‘‘नहीं बढ़ाए’’ जिनके कार्यकाल पूरे हो रहे हैं। कई अधिकारियों ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए पत्र लिखा है और उनके मामलों को पदस्थापना के लिए केंंद्र को नहीं भेजा जाएगा। 


 

Advertising