Watch Video: भाजपा ने फूंका CM वीरभद्र का पुतला

Saturday, Jan 03, 2015 - 03:02 PM (IST)

देहरा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में केंद्रीय विश्व विद्यालय को लेकर भाजपा और कांग्रेस सरकार आमने-सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा कैबिनेट में केंद्रीय विवि देहरा की बजाए धर्मशाला में स्थापित करने पर देहरा जिला भाजपा ने एक रैली निकाल कर मुख्यमंत्री वीरवद्र सिंह के विरूद्ध जोरदार नारे-वाजी और उनका पुतला फूंका।

देहरा के विधायक रविंदर रवि ने कहा की विश्व विद्यालय देहरा में स्थापित हो नहीं तो वे इसका विरोध करेंगे। रैली में जसवां-परागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर, ज्वालामुखी के पूर्व विधायक रमेश धवाला तथा सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
 

Advertising