शिमला में ‌बिछी बर्फ की चादर, तस्वीरों में देखें सैलानियों की मस्ती

Saturday, Jan 03, 2015 - 05:34 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में नए साल का आगाज बर्फबारी से हुआ है। जानकारी के अनुसार साल के दूसरे ही दिन शिमला की पहाड़ियां बर्फ से लद गई। वहीं बर्फबारी की सूचना मिलते ही सैलानियों की भीड़ उमड़ने लग गई।

बताया जा रहा है कि बर्फबारी के कारण शिमला में सड़क पर फिसलन बढ़ने के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। ज्यादा हिमपात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-22, कुफरी और नारकंडा के पास बंद हो गया है। वहीं बर्फबारी के कारण एचआरटीसी और निजी बसों के 40 से अधिक रूट प्रभावित हुए हैं।

इसके बावजूद सैलानियों ने रिज मैदान पर बर्फबारी के गिरने का मजा लिया। वहीं सैलानियों ने बर्फबारी के बीच मस्ती के लम्हों को कैमरों में भी कैद कर लिया। एक तरफ बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लेकिन दूसरी तरफ सैलानी इसका जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। बर्फबारी को लेकर सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया है।

Advertising