Watch Video: नव वर्ष पर 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का लगा तांता

Saturday, Jan 03, 2015 - 05:33 PM (IST)

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नव वर्ष के उपलक्ष्य पर लगभग 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने विश्व बिख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी जी के मंदिर में दर्शन कर नव वर्ष का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरी रात मंदिर के भव्य स्टेडियम में जश्न मनाया और मां का गुणगान किया। विश्व बिख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी मैं श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर ये कयास लगाया जा सकता हैं की अब लोगों का रुझान धार्मिक पर्यटन की तरफ बढ़ता जा रहा हैं। 
 

Advertising