सावधान! अगर शरीर में दिखें ये साइलेंट लक्षण तो न करें इन्हें इग्नोर, वरना हो सकती है इस विटामिन की कमीं

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 11:37 AM (IST)

Vitamin D Deficiency Symptoms: Vitamin D हमारे शरीर के लिए जरुरी पोषक तत्व है। आज की इस बदलती हुई जीवन शैली के चलते लोगों में इसकी कमीं देखी जा रही है। इसे 'सनशाइन विटामिन' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि सूर्य की किरणें इसका सबसे प्राकृतिक स्रोत हैं।

PunjabKesari

शरीर में विटामिन डी की कमी के मुख्य संकेत

1. निरंतर सुस्ती और ऊर्जा का अभाव

यदि आप पूरी नींद लेने के बावजूद दिनभर भारीपन और थकान महसूस करते हैं, तो यह महज काम का तनाव नहीं बल्कि विटामिन डी का निम्न स्तर हो सकता है। यह विटामिन सीधे तौर पर शरीर की ऊर्जा कोशिकाओं को प्रभावित करता है।

2. अस्थि तंत्र और पीठ में तकलीफ

कैल्शियम को सोखने की शरीर की क्षमता विटामिन डी पर टिकी होती है। इसकी अनुपलब्धता के कारण हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है, जिससे विशेष रूप से पीठ के निचले हिस्से और जोड़ों में पुराना दर्द बना रहता है।

3. इम्युनिटी

बार-बार संक्रमण, सर्दी-खांसी या वायरल बीमारियों की चपेट में आना इस बात का संकेत है कि आपका इम्यून सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है। विटामिन डी संक्रमण से लड़ने वाली कोशिकाओं को सक्रिय रखने के लिए आवश्यक है।

PunjabKesari

4. मांसपेशियों में अनचाहा खिंचाव

बिना किसी भारी शारीरिक श्रम या व्यायाम के भी अगर मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द बना रहता है, तो यह शरीर में पोषण की कमी का अलार्म हो सकता है। मांसपेशियों के बेहतर कामकाज के लिए यह विटामिन बेहद जरूरी है।

5. जख्मों को भरने में अधिक समय लगना

शरीर की रिकवरी प्रक्रिया विटामिन डी की उपस्थिति में तेज होती है। यदि छोटी-मोटी चोट या सर्जरी के बाद घाव सामान्य से अधिक समय ले रहे हैं, तो यह दर्शाता है कि शरीर में नए ऊतकों (tissues) का निर्माण धीमी गति से हो रहा है।

6. मानसिक अवसाद और खराब मूड

विटामिन डी का संबंध केवल शारीरिक स्वास्थ्य से ही नहीं बल्कि मानसिक स्थिति से भी है। इसके कम स्तर से डिप्रेशन, बेचैनी और अचानक मूड बदलने जैसी समस्याएं देखी जाती हैं, खासकर उन दिनों में जब धूप कम निकलती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News