Kidney Health Awareness: किडनी के मरीज भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकता है खतरा

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 07:07 PM (IST)

नेशनल डेस्कः किडनी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर में खून को फिल्टर करती है और गंदगी व टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए किडनी का स्वस्थ होना जरुरी है। जब किडनी कमजोर हो जाती है, तो शरीर में विनाशकारी तत्व जमा होने लगते हैं। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए खानपान का ध्यान रखना जरुरी है। डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे फलों और खाद्य पदार्थों जिनमें पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती उनसे बचना चाहिए। इससे शरीर में ज्यादा पोटेशियम जमा हो जाती है, जिससे कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती है।

इन चीजों से करें परहेज

केलाः किडनी की बीमारी में केला नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। जिससे किडनी की दिक्कत बढ़ सकती है।

संतराः संतरे में भी पोटेशियम पाया जाता है, जो किडनी मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

सूखे मेवेः  खजूर, किशमिश और एप्रिकोट्स भी पोटेशियम से भरपूर होते हैं, इसलिए इनका उपयोग भी सीमित मात्रा में करना चाहिए।

एवोकाडो और खरबूजाः  एवोकाडो और खरबूजे भी पोटेशियम से भरपूर होते हैं, इसलिए किडनी की गंभीर समस्या में इनसे दूरी बनाना बेहतर माना जाता है।

ज्यादा पोटेशियम क्यों है खतरनाक?

पोटेशियम शरीर के लिए जरूरी मिनरल है, लेकिन शरीर में ज्यादा पोटेशियम बढ़ने से परेशानी हो सकती है। ज्यादा पोटेशियम से हाइपरक्लेमिया हो सकता है, जिसमें मांसपेशियों में कमजोरी, थकान और दिल की धड़कन में गड़बड़ी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अगर किडनी स्वस्थ हो तो वह अतिरिक्त पोटेशियम को शरीर से बाहर निकाल देती है, लेकिन खराब किडनी होने से पोटेशियम शरीर में ही जमा होने लगता है, जिससे गंभीर समस्याएं होने लगती है। यही कारण है कि किडनी के मरीजों को पोटेशियम कम मात्रा में लेने की सलाह दी जाती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News