High Blood Pressure Causes: क्या ज्यादा सोचना बन रहा है आपके हाई बीपी का कारण? जानें सच!
punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 10:18 AM (IST)
High Blood Pressure Causes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों में 'ओवरथिंकिंग' यानि की ज्यादा सोचना की आदत आम देखी जा रही है। आजकल यह बीमारी एक साइलेंट किलर की तरह उभर रही है। छोटी-छोटी बातों पर गहराई से विचार करना और भविष्य की चिंता में डूबे रहना न केवल मानसिक शांति खत्म करने के साथ- साथ महत्वपूर्ण अंगों पर भी बुरा असर डालता है। लेकिन क्या सच में ज्यादा सोचने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है? आइए डिटेल में जानते हैं-
ओवरथिंकिंग और ब्लड प्रेशर के बीच का वैज्ञानिक संबंध
जब लोग किसी बात को लेकर ज्यादा सोचते हैं तो हमारा शरीर 'फाइट और फ्लाइट' (Fight or Flight) मोड में चला जाता है। इससे हार्मोन में बदलाव होता है, जिससे शरीर तनाव और चिंता के कारण शरीर में कॉर्टिसोल (Cortisol) और एड्रेनालिन (Adrenaline) जैसे स्ट्रेस हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। इसके अलावा हार्ट बीट बढ़ जाती है, जिससे धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है। आपको बता दें कि ओवरथिंकिंग से ब्लड प्रेशर में होने वाली बढ़त अक्सर अस्थायी होती है, लेकिन यदि यह आदत लंबे समय तक बनी रहे, तो यह क्रोनिक हाइपरटेंशन (लगातार हाई बीपी) का रूप ले सकती है।
मानसिक सेहत पर ओवरथिंकिंग के नुक्सान
ज्यादा सोचने की आदत केवल बीपी तक सीमित नहीं है, यह शरीर को अन्य तरीकों से भी खोखला करती है:
- अनिद्रा (Insomnia): दिमाग शांत न होने के कारण नींद की कमी होना।
- एकाग्रता में कमी: किसी भी काम में मन न लगना और हमेशा थकान महसूस करना।
- चिड़चिड़ापन: स्वभाव में बदलाव आना और छोटी बातों पर गुस्सा आना।
तनाव और बीपी को कंट्रोल करने के तरीके
अगर आप भी ओवरथिंकिंग के शिकार हैं, तो इन आसान तरीकों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं:
- माइंडफुलनेस और योग: रोजाना 15-20 मिनट का ध्यान (Meditation) दिमाग को शांत रखने में मदद करता है।
- शारीरिक सक्रियता: नियमित व्यायाम या वॉक करने से शरीर में 'हैप्पी हार्मोन' रिलीज होते हैं, जो तनाव को कम करते हैं।
- गहरी नींद लें: दिमाग को रिपेयर होने के लिए 7-8 घंटे की गहरी नींद अनिवार्य है।
- अपनी भावनाओं को साझा करें: मन में चल रही बातों को किसी भरोसेमंद दोस्त या विशेषज्ञ (Counselor) से साझा करें। बोझ हल्का करने से बीपी सामान्य रहता है।
