विकास कार्यों के लिए नहीं होगी धन की कमी : कौशिक

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2015 - 02:13 AM (IST)

ढांड (दीपक): विधायक प्रो. दिनेश कौशिक ने कहा कि हलके में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। प्रत्येक गांव में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। प्रो. कौशिक चंदलाना में धन्यवादी दौरे के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। ग्रामीणों ने विधायक का गांव पहुंचने पर फूलमालाएं डालकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

विधायक ने चंदलाना के विकास कार्यों के लिए 35 लाख रुपए अप्रैल में देने की घोषणा की। इस मौके पर रविदत्त शर्मा, शीशपाल चंदलाना, बलबीर शर्मा, हरचंद सिंह, सोहन लाल शर्मा, मा. रघबीर शर्मा, संजय शर्मा, राजकुमार, कश्मीर सिंह, खजान चंद कम्बोज, ईश्वर शर्मा, हंसराज शर्मा, अशोक शर्मा कौल, बलराज संगरौली, बलवान शर्मा, मोहित शर्मा, फकीर चंद, सुरेंद्र शर्मा, राजीव आदि मौजूद थे।

फतेहपुर को 60 लाख की ग्रांट देने की घोषणा

पूंडरी (अतुल): प्रो. कौशिक ने गांव फतेहपुर को 60 लाख ग्रांट देने की घोषणा की है। अपने धन्यवादी दौरे के दौरान कौशिक का गांव फतेहपुर में पहुंचने पर स्वागत किया गया। गांव के सरपंच गौरव वालिया ने विधायक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सतपाल चुग, सोमप्रकाश वालिया, जरनैल वालिया, डा. सुशील वालिया, त्रिलोचन वालिया, अल्फा वालिया, पाला कश्यप, सुधीर वालिया, सोहन लाल वर्मा, विनोद वाल्मीकि, नरेश कश्यप, ब्लाक समिति के सदस्य प्रदीप राणा फरल, श्रीचंद बिहान, मोनू वालिया, कप्तानपाल, इंद्र बिहान, टिक्का राम, विक्रम पाल, रघुबीर पंच, ओमप्रकाश, देवाराम, रामरूप प्रजापत, जोगीराम, रविंद्र डोलिया, बृजपाल कोच, दयाल सिंह पुंडीर, महेंद्र वाल्मीकि, सादाराम जोगी, अर्जुन प्रजापत, मामूराम कश्यप, दरिया राम बैरागी आदि मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News