WhatsApp Web Privacy Tips: WhatsApp Web की चैट होगी ज्यादा सेफ, बस जान लें ये तरीका

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 10:56 AM (IST)

गैजेट डेस्क: आजकल लोग अपना काम आसान बनाने के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं। क्या आप जानते हैं कि कंप्यूटर पर WhatsApp खुला छोड़ना प्राइवेसी के लिए खतरनाक हो सकता है। आपकी गैरमौजूदगी में कोई भी आपकी निजी चैट्स पढ़ सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए WhatsApp ने App Lock का बेहतरीन फीचर दिया है।

यहाँ जानिए इसे इनेबल करने का आसान और स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:

WhatsApp Web पर लॉक लगाने का तरीका

  •  सबसे पहले अपने कंप्यूटर के ब्राउज़र पर WhatsApp Web खोलकर और QR कोड स्कैन करके लॉगिन करें।
  •  स्क्रीन पर दिए गए तीन डॉट्स (Menu) या सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सेटिंग्स मेनू के अंदर Privacy ऑप्शन पर क्लिक करें।
  •  प्राइवेसी सेक्शन में नीचे की ओर स्क्रॉल करने पर आपको App Lock ऑप्शन दिखेगा। 
  • App Lock के बॉक्स को चेक करें। अब आपसे एक पासवर्ड बनाने को कहा जाएगा। अपनी पसंद का एक सिक्योर पासवर्ड डालें।
  •  पासवर्ड सेट करने के बाद आप यह चुन सकते हैं कि कितनी देर निष्क्रिय रहने पर स्क्रीन लॉक हो जाए (जैसे कि 1 मिनट, 15 मिनट या 1 घंटा)।

कैसे Disable करें App Lock ?

यदि आप इस फीचर को हटाना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • WhatsApp Web की Settings में जाकर, privacy सेक्शन पर क्लिक करके App Lock को चुनें।

  • चेकबॉक्स को अनटिक करें और अपना पासवर्ड डालकर इसे डिसेबल कर दें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News