भारत में जल्द ही लॉन्च होंगे Realme के दो AI पार्टी स्मार्टफोन, कंपनी ने शेयर किया टीज़र
punjabkesari.in Monday, Jun 30, 2025 - 03:57 PM (IST)

गैजेट डेस्क: Realme जल्द भारत में अपने दो और सस्ते 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। ये दोनों फोन Realme 15 और Realme 15 Pro के नाम से लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। ये दोनों फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Realme 14 और Realme 14 Pro का अपग्रेड होंगे।
<
Hop in, the party wagon’s officially rolling! The ultimate #AIPartyPhone experience is here — buckle up for #realme15Series5G. #realme15Pro5G
— realme (@realmeIndia) June 30, 2025
Know More: https://t.co/sXUtmwaqwY pic.twitter.com/pWPxh4VsJU
>
कंपनी ने शेयर किया टीज़र-
Realme ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। चीनी ब्रांड ने फोन की लॉन्च डेट अभी नहीं बताई है। इस सीरीज के लिए एक डेडिकेटेड वेबपेज बनाया गया है, जिसमें कहा गया है कि ये जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं। अनुमान है कि इन्हें जुलाई में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने इन्हें AI पार्टी फोन के नाम से टीज किया है।
कितनी होगी कीमत?
Realme 15 और Realme 15 Pro का लुक और डिजाइन लगभग एक जैसा होगा। इसके अलावा इनके कई फीचर्स भी एक जैसे हो सकते हैं। इस सीरीज के प्रो मॉडल को चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 156GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया जा सकता है। इसे सिल्वर, सिल्क पर्पल और वॉलवेट ग्रीन में उतारा जा सकता है।
कलर ऑप्शन और कीमत-
Realme 15 को भी इन्हीं चारों स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। यह फोन सिल्वर, सिल्क पिंक और वॉलवेट ग्रीन में आ सकता है। इसकी कीमत 18,000 रुपये से लेकर 20,0000 रुपये के बीच हो सकती है। फोन में 6,300mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग समेत कई दमदार फीचर्स मिल सकते हैं। रियलमी के ये दोनों फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर काम करेंगे।