itel का नया A100 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 03:20 PM (IST)
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भारत की प्रमुख टेक्नोलॉजी ब्रांड आइटेल ने अपना नया और स्टाइलिश A100 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। आकर्षक डिजाइन के साथ यह स्मार्टफोन मजबूती और किफायती कीमत का बेहतरीन मेल पेश करता है। A100 को मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन (MIL-STD-810H) के साथ पेश किया गया है, जो इसे अत्यधिक टिकाऊ बनाता है और उपयोगकर्ताओं को भरोसेमंद अनुभव प्रदान करता है।
इस स्मार्टफोन में दिया गया अल्ट्रालिंक फीचर नेटवर्क न होने की स्थिति में भी कॉल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। A100 स्मार्टफोन 64GB स्टोरेज के साथ दो रैम वेरिएंट (3+5*) GB और (4+8) GB में उपलब्ध है।
देशभर में 11 करोड़ से अधिक ग्राहकों, 1.3 लाख से ज्यादा रिटेल स्टोर्स और 1000 से अधिक सर्विस सेंटरों के मजबूत नेटवर्क के साथ आइटेल भारत के सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक है। A100 स्मार्टफोन की कीमत 3GB वेरिएंट के लिए 6,799 रूपए और 4GB वेरिएंट के लिए 7,499 रूपए रखी गई है। यह डिवाइस भारत भर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
ग्राहकों को अतिरिक्त भरोसा देते हुए, आइटेल 100 दिनों के भीतर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी प्रदान करता है, जो भारत में इसे एक विशिष्ट और भरोसेमंद पेशकश बनाती है।
इस लॉन्च पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आइटेल इंडिया के सीईओ अरिजीत तलपतरा ने कहा, “भारत के बड़े वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए स्मार्टफोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की ज़रूरत है, जिससे लंबे समय तक भरोसेमंद साथ की उम्मीद की जाती है। A100 के साथ हमने उन्हीं पहलुओं पर ध्यान दिया है, जो अधिकांश उपयोगकर्ताओं के लिए सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं एक ऐसा फोन जो लंबे समय तक टिके, आकर्षक डिजाइन के साथ आए और किफायती भी हो। मिलिट्री ग्रेड मजबूती और अल्ट्रालिंक जैसे फीचर्स व्यावहारिक इनोवेशन पर आधारित हैं, जो आइटेल की पहचान है। वैश्विक स्तर पर रैम और रोम की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, हमने यह सुनिश्चित किया है कि हमारे डिवाइस भारत के हर वर्ग के लिए सुलभ बने रहें।”
आइटेल A100 में 6.6 इंच का शानदार 90Hz HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसे डीटीएस-पावर्ड साउंड टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। यह डिस्प्ले चटख रंगों, स्पष्ट दृश्य गुणवत्ता और अल्ट्रा-स्मूथ विज़ुअल अनुभव के साथ देखने और सुनने का बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है।
फोन में दिया गया डायनैमिक बार बैटरी स्टेटस, कॉल, नोटिफिकेशन और अन्य जानकारियों को बिना किसी रुकावट के आसान और सहज तरीके से दिखाता है। फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए इसमें 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो एडवांस इमेज प्रोसेसिंग की मदद से साफ़ और जीवंत तस्वीरें कैप्चर करता है। इसके अलावा, A100 में मौजूद IR ब्लास्टर की सहायता से टीवी, एयर कंडीशनर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फोन के ज़रिए आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
आइटेल A100 में ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T7100 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 15 गो दिया गया है, जो आसान मल्टीटास्किंग, स्मूथ गेमिंग और बिना रुकावट वीडियो कॉलिंग का अनुभव सुनिश्चित करता है। सुरक्षा और सुविधा के लिए इसमें फेस अनलॉक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो बेहतर सुरक्षा के साथ आसान एक्सेस प्रदान करता है। 5000mAh की बड़ी बैटरी और 10W चार्जर के साथ यह स्मार्टफोन पूरे दिन चलने वाला भरोसेमंद प्रदर्शन देता है। A100 आकर्षक रंगों सिल्क ग्रीन, प्योर ब्लैक और टाइटेनियम गोल्ड में उपलब्ध है।
