Infinix ने Jio से मिलाया हाथ, जल्द लॉन्च होगा सस्ता 5G स्मार्टफोन

punjabkesari.in Friday, Feb 11, 2022 - 05:44 PM (IST)

गैजेट डेस्क: इनफिनिक्स ने भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत कंपनी अपने पहले 5जी स्मार्टफोन, जीरो 5जी को लॉन्च करेगी। इसके अलावा इस फोन पर 5जी ट्रेल्स का संचालन ये दोनों कंपनियां मिल कर कर रही हैं।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कई परीक्षणों से गुजरने के बाद पहले 5G स्मार्टफोन जीरो 5G ने डाउनलोडिंग की स्पीड में शानदार परिणाम प्राप्त किए हैं। दिलचस्प बात यह है कि जीरो 5जी 13 प्रमुख बैंडों के साथ आएगा। इनफिनिक्स इंडिया के सीईओ अनीश कपूर का कहना है कि तकनीक की मदद से लाखों लोगों को दुनिया के बाकी हिस्सों के साथ जोड़ा जा सकता है। हम ना केवल नई तकनीकों को पेश करने का प्रयास कर रहे हैं, बल्कि उन्हें समाज के हर तबके द्वारा उपयोग किए जाने के लिए किफायती भी बना रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News