BHIM App लिमिट अपडेट: रोजाना कितनी रकम भेज सकते हैं आप? जानकर रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Jan 21, 2026 - 06:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: डिजिटल पेमेंट के बढ़ते चलन के बीच रोजमर्रा की बातचीत में अक्सर लोग BHIM और UPI शब्दों का इस्तेमाल एक-दूसरे के विकल्प के तौर पर कर लेते हैं। अधिकांश लोगों को लगता है कि दोनों एक ही चीज हैं, जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। भुगतान से जुड़े ये दोनों शब्द आपस में जुड़े जरूर हैं, लेकिन इनका मतलब और काम अलग-अलग है। अगर आप भी अब तक इस अंतर को लेकर उलझन में थे, तो यहां इसे आसान भाषा में समझा जा रहा है।

UPI क्या है?
UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस एक डिजिटल भुगतान प्रणाली है, जिसे भारत में कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया है। यह सिस्टम बैंक खाते को सीधे मोबाइल ऐप से जोड़ता है और तुरंत पैसे भेजने या प्राप्त करने की सुविधा देता है। UPI की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पैसे ट्रांसफर करने के लिए बैंक खाता नंबर या IFSC कोड की जरूरत नहीं होती। सिर्फ वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) या UPI ID के जरिए लेनदेन किया जा सकता है। यह सेवा 24x7 उपलब्ध रहती है, यानी दिन-रात किसी भी समय तुरंत भुगतान संभव है।

BHIM क्या है?
BHIM (भारत इंटरफेस फॉर मनी) एक मोबाइल एप्लिकेशन है, जो UPI तकनीक पर आधारित है। इसे वर्ष 2016 में लॉन्च किया गया था और इसे NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने विकसित किया है। BHIM को UPI सिस्टम को आम लोगों तक सरल तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से पेश किया गया था। BHIM ऐप के जरिए यूजर UPI ID, मोबाइल नंबर या QR कोड स्कैन करके आसानी से पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं। यह एक आधिकारिक और सरकारी समर्थन वाला ऐप है, इसलिए इसे सुरक्षित और भरोसेमंद माना जाता है।

BHIM और UPI में असली अंतर

  • BHIM और UPI के बीच फर्क समझना काफी आसान है।
  • UPI एक तकनीक या प्लेटफॉर्म है, जो डिजिटल भुगतान को संभव बनाता है।
  • BHIM एक ऐप है, जो इसी UPI तकनीक का उपयोग करके भुगतान की सुविधा देता है।
  • यानी, सभी BHIM ट्रांजैक्शन UPI के जरिए होते हैं, लेकिन हर UPI ट्रांजैक्शन BHIM ऐप से ही हो, यह जरूरी नहीं है।

    UPI और BHIM की लिमिट
    NPCI ने UPI के लिए प्रति ट्रांज़ैक्शन ₹1 लाख की लिमिट तय की है। BHIM ऐप भी इसी लिमिट का पालन करता है। आप चाहें तो अपने फोन में एक से अधिक UPI ऐप्स इंस्टॉल कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार किसी भी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News