BMW ने X5 xDrive SportX Plus SUV को किया लॉन्च, कीमत 77.90 लाख रुपए

punjabkesari.in Monday, Sep 13, 2021 - 09:20 PM (IST)

ऑटो डेस्क : लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW India ने भारतीय बाजार में नई BMW X5 xDrive SportX Plus SUV को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस SUV को दो वैरिएंट में लाॅन्च किया है। इनमें xDrive40i और xDrive30d शामिल हैं। कंपनी ने इस SUV के xDrive40i को भारत में 77.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है। वहीं इसके xDrive30d वैरिएंट को 79.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है।

इन दोनों वैरिएंट्स के बारे में कंपनी का कहना है कि दोनों मॉडल भारत में स्थानीय रूप से बनाए गए हैं। कंपनी ने इस कार की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इनकी डिलीवरी भी जल्द ही शुरू की जाएगी। SUV के डिजाइन की बात करें तो नई X5 xDrive SportX Plus में एक बड़ा सिंगल-पीस हेक्सागोनल किडनी ग्रिल दिया गया है। इस ग्रिल को इसमें दिए गए स्कल्पचर्ड बोनट और शॉर्ट ओवरहैंग्स के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा इस SUV में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी फॉग लैंप्स और 3डी एलईडी रैपअराउंड टेललाइट्स का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इसमें मिलने वाली रूफ रेल्स साटन-फिनिश्ड एल्युमीनियम में आती हैं। नई BMW X5 xDrive30d का 3.0-लीटर, ट्विनपावर टर्बो इन-लाइन डीजल इंजन 265 बीएचपी की पावर और 620 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। 
PunjabKesari
BMW India ने X5 xDrive SportX Plus में 3.0-लीटर का ट्विनपावर टर्बो इन-लाइन इंजन इस्तेमाल किया है, जिसके को लेकर कंपनी का दावा है कि यह इंजन अपने सेगमेंट में सबसे बेहतरीन एक्सलरेशन प्रदान करता है। इसके अलावा कंपनी की ये नई कारें BMW जेस्चर कंट्रोल, रिवर्स असिस्टेंट, BMW लाइव कॉकपिट प्रोफेशनल आदि सहित कई नई तकनीकों के साथ आती हैं। कंपनी ने X5 xDrive SportX Plus SUV को कुल तीन मैटेलिक पेंट स्कीम के साथ बाजार में उतारा है। इन कलर ऑप्शन्स में मिनरल व्हाइट, फाइटोनिक ब्लू और ब्लैक सैफायर शामिल हैं। नई BMW X5 xDrive SportX Plus SUV में कैनबरा बेज और ब्लैक के साथ स्टैंडर्ड तौर पर सेंसटेक अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है।

कंपनी का दावा है कि यह डीजल इंजन सिर्फ 6.5 सेकेंड में ही 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेता है। इसके अलावा BMW X5 xDrive40i का 3.0-लीटर, ट्विनपावर टर्बो इन-लाइन पेट्रोल इंजन 340 बीएचपी की पावर और 450 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। इस इंजन की मदद से यह कार सिर्फ 5.5 सेकेंड में ही 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। इस कार में BMW लाइव कॉकपिट प्रोफेशनल में 3डी नेविगेशन के साथ BMW ऑपरेटिंग सिस्टम 7.0 मिलता है। इसके अलावा इस कार में हाई-रिज़ॉल्यूशन के साथ 12.3-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच का एक कंट्रोल डिस्प्ले दिया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News