24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा, ‘ये पल है फैंस का’ थीम के साथ होगा आयोजन

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 05:17 PM (IST)

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। Z ने ‘मारुति सुज़ुकी प्रस्तुत 24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026’ का ऐलान करते हुए अपनी फैन-फर्स्ट सोच ‘फैनटरटेनमेंट’ को एक नए स्तर पर पहुंचाया है। ‘ये पल है फैंस का’ थीम के साथ यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो सिनेमा और दर्शकों के गहरे रिश्ते का जश्न मनाएगा। मुंबई में हुई हाई-एनर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडीज़, सोनम बाजवा, अपारशक्ति खुराना, मिथुन और पलक मुच्छल की मौजूदगी ने इस सीज़न की शानदार शुरुआत की। फैंस की सीधी भागीदारी, इंटरएक्टिव मोमेंट्स और लाइव एंगेजमेंट के साथ यह ऐलान एक अनुभव में बदल गया, जहां दर्शक सिर्फ़ गवाह नहीं बल्कि जश्न का हिस्सा बने।

28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को मुंबई के एनएससीआई डोम में होने वाला यह भव्य आयोजन ज़ी टीवी, ज़ी सिनेमा और ज़ी5 पर प्रसारित किया जाएगा, जबकि टिकट्स डिस्ट्रिक्ट बाय ज़ोमैटो पर उपलब्ध होंगे। लक्ष्मी शेट्टी, हेड – एडवर्टाइजमेंट रेवेन्यू, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कहा, “24 वर्षों में ज़ी सिने अवॉर्ड्स हिंदी सिनेमा का एक भरोसेमंद और प्रतिष्ठित मंच बना है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी मल्टी-प्लैटफॉर्म पहुंच और दर्शकों से गहरा जुड़ाव है।”

मारुति सुज़ुकी चौथी बार प्रेज़ेंटिंग पार्टनर के रूप में इस जश्न से जुड़ा है, वहीं हैल एनर्जी ड्रिंक एनर्जी पार्टनर है, जो इस साल के सिनेमा उत्सव को और भी खास बनाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News