Screen Awards 2026 की रानी बनी Alia Bhatt... होस्टिंग और लुक्स दोनों में जीता फैंस का दिल, देखें Photos
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 06:14 PM (IST)
Mumbai : Chetak Screen Awards 2026 की शाम पूरी तरह से बॉलीवुड क्वीन Alia Bhatt के नाम रही। मुंबई में आयोजित इस भव्य समारोह में आलिया ने न केवल अपने लुक्स से बिजली गिराई, बल्कि पहली बार एक होस्ट के रूप में मंच संभालकर सबको हैरान कर दिया।

बॉस लेडी से अप्सरा तक
The Boss Lady: होस्टिंग के लिए आलिया ने गौरव गुप्ता के कलेक्शन से एक कस्टमाइज्ड ब्लैक थ्री-पीस सूट चुना।

सफेद शर्ट, काली टाई और डायमंड-क्रिस्टल ब्रोच के साथ उनका यह Androgynous लुक बेहद पावरफुल था। उनके खुले वेवी बाल और सटल मेकअप ने इस फॉर्मल लुक में ग्लैमर का तड़का लगा दिया।

व्हाइट मोगरा साड़ी : रेड कार्पेट पर आलिया एक सफेद मोतियों वाली साड़ी में नजर आईं।

इस साड़ी की खासियत इसके बॉर्डर पर लटकती सफेद फूलों (मोगरा) की लड़ियां थीं, जो उन्हें एक क्लासिक और ड्रीमी लुक दे रही थीं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग चोकर पहना था, जिसने उनकी सादगी में चार चांद लगा दिए।

होस्टिंग में जमाया रंग
आलिया ने इस शाम को जाकिर खान, सुनील ग्रोवर और सौरभ द्विवेदी के साथ मिलकर होस्ट किया। इसके साथ ही सुनील ग्रोवर के साथ उनकी जुगलबंदी ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

आलिया ने परदे में रहने दो गाने पर एक धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ मंच पर एंट्री ली। जहां फैंस उनकी नई शुरुआत और आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं, वहीं इंटरनेट पर कुछ लोगों ने उनकी होस्टिंग को स्क्रिप्टेड बताया। हालांकि, आलिया की स्क्रीन प्रेजेंस ने इस पूरी शाम को यादगार बना दिया।
