मैं प्रेग्नेंट हो गईं हूं...दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं  Yuvika Chaudhary ! जल्द ही Prince Narula के घर आएगा नन्हा मेहमान

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 12:22 PM (IST)

Is Yuvika Chaudhary Pregnant : युविका चौधरी और प्रिंस नरूला टीवी इंडस्ट्री की सबसे बेस्ट जोड़ियों में से एक हैं। हालाँकि दोनों अभी टेलीविज़न की दुनियां से दूर हैं लेकिन वो अपना खुद का यूट्यूब चैनल चला रही हैं। आए दिन वो सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट कर के फैंस को अपनी अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में अपने एक ब्यान की वजह से युविका काफी सुर्खियों में आ गई हैं। तो चलिए जानते हैं क्या कहा युविका ने ऐसा ?

 Yuvika Pregnancy Pregnancy Rumours

 मैं प्रेग्नेंट हो गईं हूं...
हाल ही में अपने व्लॉग में युविका चौधरी शूट के लिए निकलती नजर आईं। सेट पर पहुंचने के बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, '' मैं प्रेग्नेंट हो गईं हूं... एक घंटे पहले तो सब कुछ ठीक था लेकिन मैं अचानक प्रेग्नेंट हो गई हूं। उनकी यह बात सुनकर उनके फैंस काफी हैरान रह गए हैं। 

एक बार युविका ने अपनी एक वीडियो में कहा था कि उनके पति प्रिंस नरूला दूसरे बच्चे की इच्छा रखते हैं, इस वजह से ऐसा उन्होंने मजाक में कहा। वायरल वीडियो में उनका बेबी बम्प भी काफी दिखाई दे रहा है, जिस वजह से काफी लोगों ने उनकी इस बात को सच मान लिया है।  

आपको बता दें कि इस बात में बिल्कुल सच्चाई नहीं है, वो सच में प्रेग्नेंट नहीं है बल्कि अपनी किसी शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वो एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रही हैं। इसी वजह से उन्होंने प्रेग्नेंसी लुक अपनाया था, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चाएं शुरू हो गईं।

 Yuvika Pregnancy Pregnancy Rumours

2018 में हुई प्रिंस और युविका की शादी 
आपको बता दें कि बिग बॉस के शो से दोनों के लव स्टोरी की शुरुआत हुई और वही पर प्रिंस ने युविका को प्रपोज़ भी कर दिया था। शो के बाहर आके भी दोनों का रिश्ता बरकरार रहा और 2018 में दोनों ने शादी कर ली। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News