यश और रूही ने बनाया ‘डिस्कोदीवाने’ का नया वर्जन! करण जौहर ने की तारीफ

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 10:10 AM (IST)

मुंबई। करण जौहर बॉलिवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म मेकर हैं। बॉलिवुड का हर छोटा बड़ा सितारा इनकी फिल्म में जरूर काम करना चाहता है। करण जौहर ने 'कभी खुशी कभी गम' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। करण जौहर ने कभी शादी तो नहीं की, लेकिन आज वो दो बच्चों के पिता जरूर हैं। जी हां, 2017 में करण ने सरोगेसी के ज़रिए अपने जुड़वां बच्चों का इस दुनिया में स्वागत किया। वे अपने दोनो बच्चों के साथ खूब टाईम स्पेंड करते हैं औऱ सोशल मिडिया पर उनके साथ विडियो भी शेयर करते हैं।

इसी बीच उन्होंने अपने बच्चों के साथ बिताए वक्त के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। आइए जानते हैं कि, करण जौहर ने किस तरह से अपने बच्चों के साथ वक्त बिताया।

बीते रविवार को करण जौहर ने अपने बच्चों के साथ बनाए वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 'ये डिस्कोदीवाने का तीसरा वर्जन हैं।' शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से करण के दोनों बच्चे करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के गाने 'डिस्कोदीवाने' को अपने ही अंदाज में गाते हुए नज़र आ रहे हैं। इसके साथ ही, उनके दोनों बच्चे डांस भी करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद करण वीडियो में करण जौहर अपने बच्चों की तारीफ करने के साथ बता रहे हैं कि, ‘डिस्कोदीवाने का नया वर्जन 2.O’।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

 

करण जौहर फिल्म 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’  के जरिए काफी लंबे वक्त के बाद फिल्म निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, शबाना आजमी, रणवीर सिंह जया बच्चन और धर्मेंद्र जैसे मंझे हुए कलाकार जलवा दिखाने को तैयार हैं। इस फिल्म से पहले करण ने 'ऐ दिल है मुश्किल' का डाएरेक्शन किया था, जो की दर्शकों को खूब पसंद आई थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi

Recommended News

Related News