Trisha ने CM Thalapathy Vijay को किया अनफॉलो, नहीं की बर्थडे विश...दोनों के रिश्ते पर उठे सवाल !
punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 06:06 PM (IST)
Trisha Vijay Breakup Rumours : साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि, इस बार उनकी कथित करीबी नहीं बल्कि उनके रिश्ते में दरार की अफवाहें सुर्खियों बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और उनके रिश्ते को लेकर ब्रेकअप की खबरें तीजी से फ़ैल रही हैं। इन चर्चाओं ने फैंस के बीच भी उत्सुकता बढ़ा दी है, जो जानना चाहते हैं कि आखिर इन अफवाहों के पीछे कितनी सच्चाई है।

कैसे शुरू हुई डेटिंग की अफवाह ?
असल में, विजय के 52वें जन्मदिन के मौके पर उनके प्रशंसकों को उम्मीद थी कि तृषा कृष्णन सोशल मीडिया के जरिए उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगी। हालांकि, ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। तृषा ने न तो कोई बर्थडे पोस्ट साझा किया और न ही सार्वजनिक रूप से विजय को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद लोगों का ध्यान एक और घटना पर गया, जइसँने दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को और तेज कर दिया और सोशल मीडिया प तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।

यूजर्स ने उठाए सवाल ?
सोशल मीडिया पर कई लोगों का दावा है कि तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर विजय को अनफॉलो कर दिया है। इस दावे से जुड़े कुछ स्क्रीनशॉट भी इंटरनेट पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। इसे लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि तृषा के अनफॉलो करने की खबर के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर नई चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है, वहीं विजय के जन्मदिन पर उनकी ओर से कोई शुभकामना संदेश न आने से भी लोग हैरान हैं। एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि तृषा ने विजय को अनफॉलो कर दिया। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

हालांकि, दोनों ने अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई भी दावा नहीं किया है।
