कौन हैं Zanai Bhosle ? दादी Asha Bhosle की तरह सुरों से जीत रहीं दिल
punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 04:49 PM (IST)
Mumbai : प्रख्यात गायिका Asha Bhosle को लेकर हाल ही में आई खबरों के बीच उनकी पोती जनाई भोसले एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

दादी की राह पर चल रहीं जनाई
Zanai Bhosle, Asha Bhosle के बेटे आनंद भोसले की बेटी हैं। संगीत से जुड़े परिवार में पली-बढ़ी जनाई को भी गायकी विरासत में मिली है। उन्होंने अपनी दादी से प्रेरणा लेकर सिंगिंग को करियर के रूप में चुना है। उनका गाना ‘केहंदी है’ दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था। खुद Asha Bhosle ने भी उनकी प्रतिभा की सराहना की थी। वहीं Salman Khan ने भी उनकी तारीफ कर उन्हें प्रोत्साहित किया था।

अब एक्टिंग में भी आजमाएंगी किस्मत
सिंगिंग के बाद अब जनाई अभिनय की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं। वह फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी, जिसका निर्देशन Sandeep Singh कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी जनाई की अच्छी-खासी लोकप्रियता है और इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।
दादी के लिए खास है जनाई का रिश्ता
जनाई अपनी दादी के बेहद करीब हैं। पिछले साल Asha Bhosle के जन्मदिन पर उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें दादी को अपनी ‘छोटी सी आशा’ बताया था। इस संदेश से दोनों के बीच गहरे रिश्ते और भावनात्मक जुड़ाव की झलक साफ देखने को मिलती है।
