‘एक चतुर नार’ ने पहले वीकेंड में की ₹3.94 करोड़ की कमाई
punjabkesari.in Monday, Sep 15, 2025 - 11:20 AM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी डार्क कॉमिक थ्रिलर ‘एक चतुर नार’ ने अपने पहले वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन किया है। दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश स्टारर इस फिल्म ने शुक्रवार को ₹1.04 करोड़ की कमाई की। शनिवार को दर्शकों की संख्या बढ़ने के साथ कलेक्शन ₹1.35 करोड़ तक पहुंच गया।
रविवार को भी फिल्म की पकड़ बनी रही और इस दिन ₹1.55 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया। इस तरह फिल्म का कुल तीन दिन का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹3.94 करोड़ हो गया। खासकर मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
फिल्म के क्वर्की डायलॉग्स, चुटीली कहानी और थ्रिलर अंदाज़ को दर्शकों ने पसंद किया है। दिव्या और नील की केमिस्ट्री को भी सराहना मिल रही है, वहीं महिला दर्शक फिल्म की कहानी से ज्यादा जुड़ाव महसूस कर रही हैं। टी-सीरीज़ प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण उमेश शुक्ला, आशीष वाघ और ज़ीशान अहमद ने मेरी गो राउंड स्टूडियोज़ के बैनर तले किया है।