Valentine special: दो दीवाने सहर में का इमोशनल सॉन्ग ‘वजह बेवजह’ हुआ रिलीज
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 06:48 PM (IST)
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की अपकमिंग फिल्म दो दीवाने सहर में, जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं, अपनी फ्रेश और यूनिक लव स्टोरी से लगातार दिल जीत रही है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज़ किया, जो एक अलग तरह की रोमांटिक जर्नी की खूबसूरत झलक दिखाता है। ट्रेलर में लीड जोड़ी के बीच की सॉफ्ट केमिस्ट्री और छोटे-छोटे इमोशनल पल खास तौर पर नजर आते हैं, जो दर्शकों को एक दिल छू लेने वाला सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने का वादा करते हैं। वैलेंटाइन वीक के लिए परफेक्ट ट्रीट, यह फिल्म प्यार को उसके सबसे असल रूप में सेलिब्रेट करती है, जैसे थोड़ा उलझा हुआ, थोड़ा मुश्किल, लेकिन पूरी तरह रियल और रिलेटेबल।
जैसे-जैसे रिलीज़ की तारीख नज़दीक आ रही है, मेकर्स ने अब फिल्म का नया गाना ‘वजह बेवजह’ रिलीज़ कर दिया है। यह गाना किसी अपने की कमी, इंतज़ार और उस खालीपन के एहसास को बेहद खूबसूरती से पकड़ता है। मृणाल और सिद्धांत के किरदारों के बीच के इमोशनल विज़ुअल्स और साथ बिताए गए नॉस्टैल्जिक पलों के ज़रिए यह ट्रैक प्यार और साथ होने की यादों को सामने लाता है। दोनों की दिल से निकली केमिस्ट्री और सोलफुल मेलोडी फिल्म के रोमांस, इमोशंस और प्यार की मीठी-सी कड़वाहट को और गहराई देती है।
सच्चे इमोशंस और सुकून देने वाली म्यूज़िक से भरा यह गाना श्रेयस पुराणिक की खूबसूरत कंपोज़िशन, कुमार के दिल छू लेने वाले बोल और विशाल मिश्रा की सोलफुल आवाज़ से सजा है। इसकी सॉफ्ट धुन, इमोशनल स्टोरीटेलिंग और असरदार लिरिक्स इसे लव सीज़न के रोमांटिक मूड के लिए एक परफेक्ट और यादगार मेलोडी बनाते हैं।
ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस दो दीवाने सहर में प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है और इसे संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा ने रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। दो दीवाने शहर में 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
