विवेक रंजन अग्निहोत्री ने शेयर की ''द दिल्ली फाइल्स'' स्क्रिप्ट लिखने की झलक !

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2024 - 03:24 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। विवेक रंजन अग्निहोत्री एक ऐसे फिल्म मेकर हैं जो समाज में बदलाव लाने वाली दमदार कहानियां सुनाने के लिए जानें जाते हैं। उनकी फिल्में अक्सर समाज के मुद्दों और समस्याओं पर रोशनी डालती है और साथ ही साथ लोगों को सोचने पर मजबूर करती है। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने पिछले काम से यह साबित कर दिया है कि वह क्या कर सकते हैं और अब वह अपनी नेक्स्ट फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' के साथ फिर से ऐसा करने के लिए तैयार हैं! दर्शक फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं। अब डायरेक्टर ने दर्शकों को स्क्रिप्ट लिखते हुए एक मजेदार बिहाइंड-द-सीन्स की झलक दिखाकर और भी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है!

ऐसे में अब विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया पर 'द दिल्ली फाइल्स' की स्क्रिप्ट लिखते हुए एक छोटा सा बिहाइंड-द-सीन्स क्लिप शेयर किया है जिसमें वह अपने लैपटॉप के सामने तरबूज खाते हुए दिखाई दे रहे हैं! साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'अच्छा पोषण रचनात्मक लेखन की कुंजी है।'

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लॉकडाउन के पहले दिन से ही अपनी फिल्म के लिए रिसर्च करनी शुरू कर दी थी। उन्होंने केरल से लेकर कोलकाता और दिल्ली तक सफर किया और लोगों से मिलकर सारी जानकारी इकट्ठा की। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म के लिए इतनी मेहनत की है कि उन्होंने 100 से ज्यादा किताबें और 200 से ज्यादा लेख पढ़ें जो उनकी फिल्म की पटकथा को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। इसके अलावा उन्होंने और उनकी टीम ने 20 राज्यों में यात्रा की और 7000 से ज्यादा रिसर्च पेपर्स, 1000 से ज्यादा आर्काइव आर्टिकल्स की स्टडी की है जो उनकी फिल्म को और भी प्रभावी बनाने में मदद करेंगे। यह उनकी मेहनत और समर्पण को दिखाता है कि वह अपने फिल्म को कितना महत्व देते हैं और कैसे वह अपने दर्शकों के लिए एक सच्ची और प्रभावी कहानी पेश करना चाहते हैं। 

विवेक रंजन अग्निहोत्री की पिछली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को देशभर में बहुत पसंद किया गया था और अब वह अपनी नई फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' के साथ दर्शकों को एक और दिलचस्प कहानी सुनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए भी अभिषेक अग्रवाल फिल्म मेकर के साथ आए हैं जिन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को भी प्रोड्यूस किया था। विवेक रंजन अग्निहोत्री की यह फिल्म भी एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रकाश डालने वाली है और उम्मीद है कि यह भी लोगों को बहुत पसंद आएगी।

Source: Navodaya Times

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat

Related News