विजय देवरकोंडा ने मनाया बॉडीगार्ड का बर्थडे, फैन्स ने कहा ''मैन विथ प्योर हार्ट''
punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 11:46 AM (IST)

मुंबई। विजय देवरकोंडा, जिन्हें आखिरी बार तेलुगु-हिंदी फिल्म ‘लाइगर’ में बड़े पर्दे पर देखा गया था, ने बीते रविवार को अपने निजी बॉडीगार्ड का जन्मदिन मनाया और उनके लिए केक भी कट किया। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं और फैन्स विजय के इस स्वीट जेस्चर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि वह साफ दिल के इंसान हैं।
तस्वीरों में विजय को अपने बॉडीगार्ड के बगल में खड़ा देखा जा सकता है, जिसमें उनकी मां भी शामिल हैं। उन्हें अपनी मां के साथ केक काटते देखा जा सकता है।
विजय के कुछ फैन अकाउंट्स ने तस्वीरें साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। एक ट्वीट में लिखा था: 'मैन विथ प्योर हार्ट’। उनके बॉडीगार्ड का जन्मदिन मना रहे हैं।”
Man with pure heart ❤❤ celebrating his Bodyguard Birthday ✨😍😘❤@TheDeverakonda #VijayDeverakonda pic.twitter.com/DT2PuY972S
— PAVAN KUMAR SUMAN (@PavanKumar2075) November 27, 2022
विजय जल्द ही अपने आगामी तेलुगु रोमांटिक ड्रामा ‘कुशी’ के सेट पर वापस आएंगे, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु सह-कलाकार हैं। प्रोजेक्ट पर अभी करीब 4-5 हफ्ते की शूटिंग बाकी है। ‘कुशी’ विजय देवरकोंडा और सामंथा की दूसरी फिल्म है। दोनों ने पहले नाग अश्विन की ‘महानती’ में साथ काम किया था।