बिना शादी किए मां बनना चाहती है ये एक्ट्रेस, खुद बताया- शादी से पहले उठाएंगी बड़ा कदम

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 07:01 PM (IST)

Uorfi Javed : अपने बेबाक अंदाज और अलग फैशन स्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही  में उन्होंने करियर में रिजेक्शन और हाथ से प्रोजेक्ट्स निकल जाने का दर्द शेयर किया था। अब उर्फी ने अपनी निजी जिंदगी और फैमिली प्लानिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। 30 साल की उम्र पार कर चुकीं उर्फी फिलहाल शादी के बंधन में बंधने के मूड में नहीं हैं लेकिन वह मां जरूर बनना चाहती हैं। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह जल्द ही जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही हैं। 

Uorfi Javed Egg Freezing

क्यों बिना शादी किए मां बनना चाहती हैं उर्फी जावेद 
उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें शेयर कीं। उन्होंने साफ़ कहा कि फिलहाल उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, भविष्य में वह मां बनने की इच्छा जरूर रखती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उर्फी अपनी उम्र और बायोलॉजिकल क्लॉक को देखते हुए जल्द ही अपनी फर्टिलिटी को लेकर एक अहम फैसला लेने की तैयारी में हैं। 

जल्द एग्स फ्रीज करवाएंगी उर्फी जावेद 
इसी के साथ उर्फी ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि 30 की उम्र के बाद महिलाओं की फर्टिलिटी और एग्स की क्वालिटी पर असर पड़ना शुरू हो सकता है। ऐसे में उन्हें लगता है कि यह उनके लिए सही समय है और उन्हें अब यह कदम उठा लेना चाहिए। उर्फी शादी और मां बनने के सही समय का इंतजार नहीं करना चाहतीं। इसलिए उन्होंने अपने एग्स फ्रीज कराने का फैसला लिया है ताकि भविष्य में जब भी वे मां बनने का फैसला करें तो उनके सामने किसी तरह की परेशानी न आए। 

Uorfi Javed Egg Freezing

करियर पर ध्यान देना चाहती हैं एक्ट्रेस 
उर्फी ने अपने व्लॉग में बताया कि उनका करियर अभी शुरुआती दौर में है और फिलहाल वह अपना पूरा फोकस काम पर लगाना चाहती हैं। लेकिन मां बनने को लेकर चिंता उन्हें लगातार परेशान करती रहती थी। उनका मानना है कि एग्स फ्रीज कराने के बाद उन्हें मानसिक सुकून मिलेगा और वह बिना किसी चिंता के अपने करियर को आगे बढ़ा पाएंगी। साथ ही, इस फैसले से उनकी भविष्य की फैमिली प्लानिंग को लेकर भी एक तरह की सुरक्षा बनी रहेगी। 

Uorfi Javed Egg Freezing

अपने शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करती हैं...
यह पहली बार नहीं है जब उर्फी ने अपनी निजी जिंदगी की बातें शेयर की हो इससे पहले भी वो अपने कई प्रोजेक्ट्स और शोज में रिजेक्शन मिलने के साथ-साथ लगातार हाथ से काम फिसलने का अपना दर्द साझा कर चुकी हैं। उर्फी के मुताबिक, इंडस्ट्री में अपनी पहचान और मजबूत जगह बनाने के लिए वह लगातार मेहनत और संघर्ष कर रही हैं। वह अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले खुद लेना पसंद करती हैं और बिना किसी दवाब के अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने में यकीन रखती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma